राष्ट्रीय

PM Modi Visit: जहां भगवान ने बनाया था ‘रामसेतु’ आज वहां का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पहले रविवार को उस जगह जाएंगे जहां भगवान ने अपनी सेना के साथ रामसेतु का निर्माण किया था। पीएम मोदी अरिचल मुनाई बिंदु का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री का सुबह साढ़े नौ बजे के करीब वहां पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह सवा दस बजे पीएम मोदी श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर में पूजा करेंगे।

कोठंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है। यह धनुषकोडी में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर रावण के भाई विभीषण पहली बार भगवान राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। कुछ किंवदंतियाँ यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है जहाँ भगवान राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने तिरुचिरापल्ली में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और दक्षिणी राज्य में रामेश्वरम में श्री अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *