Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : अयोध्‍या से ग‍िरफ्तार तीन खालिस्तान समर्थकों से होगी पूछताछ - The Indian Exposure

UP : अयोध्‍या से ग‍िरफ्तार तीन खालिस्तान समर्थकों से होगी पूछताछ

एनआईए की विशेष अदालत ने अयोध्या से गिरफ्तार किए गए तीन खालिस्तान समर्थकों की सात दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी है। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तार खालिस्तानी समर्थकों से और पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी। अब एटीएस 26 जनवरी से पहली फरवरी तक इनसे पूछताछ कर आगे की छानबीन करेगा।

एटीएस ने 18 जनवरी को गैंगस्टर शंकर लाल के साथ राजस्थान के ही अजीत कुमार शर्मा व प्रदीप पुनिया को अयोध्या से रेकी करते समय गिरफ्तार किया था। इनके संबंध खालिस्तानी संगठनों से रहे हैं और सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू ने तीनों की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धमकी दी थी।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले यह तीनों हमले की साजिश के तहत वहां पहुंचे थे। तीनों आरोपितों को पन्नू ने अपने संगठन का सदस्य बताया था। शंकर लाल ने अपने मोबाइल फोन से कई मैसेज व वाट्सएप चैट डिलीट कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481