उत्तराखंड

Uttarakhand : राज्य में तीन नए रूटों पर शुरू होंगी हेली सेवाएं, तीर्थाटन को बढ़ावा देने पर जोर

राज्य में तीन नए रूटों पर हेली सेवाएं जल्द शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। प्रस्ताव आगे बढ़ाया गया है। सरकार तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए यह शुरुआत करने जा रही है।

प्रदेश में नागरिक उड्डयन विभाग लगातार हेली सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही पर्यटन व तीर्थाटन के नजरिए से काम कर रहा है। इस दिशा में ही गूंजी, आदि कैलाश और ओम पर्वत तक हेली सेवाओं के लिए सरकार ने कवायद शुरू की। यूकाडा ने इन सभी क्षेत्रों के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *