Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
New York: 50 बार सिर पर हथौड़े से वार, नशेड़ी आरोपी ने बेरहमी से की भारतीय छात्र की हत्या - The Indian Exposure

New York: 50 बार सिर पर हथौड़े से वार, नशेड़ी आरोपी ने बेरहमी से की भारतीय छात्र की हत्या

 हाल ही में अमेरिका में एमबीए की डिग्री हासिल करने वाले 25 वर्षीय भारतीय छात्र को जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी को क्रूरता करते हुए देखा जा रहा है।

कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर जूलियन फॉकनर ने विवेक सैनी के सिर पर हथौड़े से करीब 50 बार बेरहमी से वार किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक सैनी पिछले कुछ दिनों से हमलावर की मदद कर रहा था, उसे जरूरत का सारा सामान दे रहा था। यहां तक कि विवेक सैनी ने आरोपी पर दया दिखाते हुए उसे चिप्स, कोक, पानी और यहां तक कि गर्मी के लिए एक जैकेट भी दी थी।

विवेक सैनी पर 16 जनवरी को घर जाते समय हमला किया गया, जब उन्होंने सुरक्षा की चिंता करते हुए फॉकनर से प्रस्थान करने या पुलिस हस्तक्षेप का सामना करने का अनुरोध किया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फॉकनर को सैनी के निर्जीव शरीर के ऊपर खड़ा पाया। युवा छात्र, जो दो साल पहले बीटेक पूरा करने के बाद अमेरिका चला गया था, उसने हाल ही में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481