CM Yogi in Ayodhya: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के किए दर्शन

अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के साथ ही दर्शन के लिए हर रोज भक्तों का तांता लगा रहता है। भक्तों के लिए की गई तैयारी का जायजा लेने के लिए आज (सोमवार) को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अयोध्या पहुंचे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने पुष्प अर्जित किए और साथ ही आरती करके भगवान का आशीर्वाद लिया।
