Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP : ब्रेकअप करने पर आया डॉक्टर को गुस्सा, नर्स को मारी थी दो गोली - The Indian Exposure

MP : ब्रेकअप करने पर आया डॉक्टर को गुस्सा, नर्स को मारी थी दो गोली

जबलपुर में ब्रेकअप करने के कारण डॉक्टर ने नर्स को गोली मार दी थी। ओमती थाना पुलिस ने डॉक्टर को बंदूक उपलब्ध कराने वाले सतना निवासी रिश्ते के भाई को भी आरोपी बनाया है। अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र पवार ने बताया कि कटनी निवासी माधुरी चौधरी, उम्र 27 साल, पिछले डेढ़ साल से जबलपुर में नर्स थी। वह जबलपुर के हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रही थी। नर्स का कटनी में रहने वाले संदीप सोनी, उम्र 34 साल, के साथ प्रेम संबंध था। संदीप सोनी सुखसागर हॉस्पिटल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था। दोनों में अफेयर था। कुछ समय से नर्स अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में आई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी।

पुराने प्रेमी से नजदीकियां बढ़ने के कारण डॉक्टर ने सात फरवरी को रसल चौक पर नर्स से विवाद किया। फिर देसी कट्टे से दो गोली उस पर चला दी थी। गोलियां नर्स की पसलियों में लगी है, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पाया कि अरोपी को सतना निवासी रिश्ते के भाई रिंकू सोनी ने नर्स को गोली मारने के लिए देसी पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। पुलिस ने प्रकरण में अब रिंकू को भी आरोपी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481