उत्तर प्रदेश

UP : बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्थल पर फटे बम, दो युवकों की मौत

शहर में चल रहे बुंदेलखंड गौरव कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी स्थल पर अचानक कुछ बम फटे। इससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास जो वाहन खड़े थे उन गाड़ियों के शीशे चटक गए।

इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल बुंदेलखंड उत्सव कार्यक्रम को रोक दिया है। बताया गया कि शाम को इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों को आना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *