
मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी तो किसानों ने भी पथराव किया।
किसान नेता शाम 6 बजे पंजाब भवन में पंजाब सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पंजाब सरकार वीसी के माध्यम से केंद्र के साथ उनकी बैठक की सुविधा प्रदान कर रही है।
जालंधर में संयुक्त किसान मोर्चा ने वार्ता के दौरान कहा कि गुरुवार को पंजाब के सभी टोल सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक फ्री कर दिए जाएंगे और 16 फरवरी को भारत बंद की कॉल बुलाई गई है।
किसानों की ओर जब ड्रोन आने लगा तो किसानों द्वारा पतंग में ड्रोन फंसाने का प्रयास किया गया। ड्राेन पतंग में आने के बाद हरियाणा पुलिस ड्रोन वापस ले गई।