क्राइमदुनिया

US Shooting: अमेरिका के कैनसस सिटी में परेड के दौरान गोलीबारी, एक की मौत

अमेरिका के मिसौरी के कैनसस सिटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब नौ अन्य घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गोलीबारी की ये घटना कैनसस सिटी में चीफ्स की सुपर बाउल जीत के बाद निकाली गई परेड के दौरान हुई। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

कैनसस सिटी मिसौरी की प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने यह जानकारी दी। पुलिस विभाग ने बताया कि यूनियन स्टेशन के आसपास गोलीबारी की गई है। पुलिस ने दो हथियारबंद लोगों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *