क्राइमदिल्ली

Delhi : गूगल पर फर्जी नंबर डालकर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

साइबर थाना पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रितिक कुमार, मनीष कुमार और संजय कुमार गूगल पर किसी कंपनी या किसी जरूरत के लिए अपना मोबाइल नंबर डालते थे। इसके बाद ये पीडि़त के साथ ठगी करते थे। आरोपी 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। 

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि पंचशील पार्क, नई दिल्ली निवासी एक महिला शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी उसने एक घरेलू आटा मशीन खरीदी थी। ये मशीन खराब निकली। उसने इसकी कंपनी में शिकायत दर्ज कराने के लिए कंपनी के नंबर के लिए गूगल पर नंबर तलाशे। पीडि़ता को दो नंबर मिले। जब उसने इन नंबरों पर संपर्क किया तो उसे कहा गया कि उनके बैंक खाते में पैसे वापस कर दिए जाएंगे और वे आटा मशीन वापस ले लेंगे। शिकायतकर्ता ने पैसे वापस पाने के लिए उसे अपना पेटीएम पेमेंट वॉलेट नंबर दिया, लेकिन उनके खाते से 1,29,000 रुपये निकल गए। मामला दर्जकर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में डब्ल्यू/एसआई प्रीति मान, एसआई गुमान सिंह, हवलदार सुनील और रजनीश की टीम ने जांच शुरू की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *