पश्चिम बंगाल

Underwater Metro: पीएम मोदी आज देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचने के बाद एक समारोह में इस अत्याधुनिक मेट्रो रेल सेवा देशवासियों को समर्पित करेंगे। कोलकाता की अंडरवाटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है। कुछ दिनों पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो रेल सेवाओं की समीक्षा की थी। यात्रियों के लिए पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी अंडरवाटर मेट्रो रेल को प्रधानमंत्री बुधवार को देश को समर्पित कर देंगे।

अंडरवाटर मेट्रो के अलावा, प्रधानमंत्री कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो खंड और तारातला-माजेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी देश भर में कई प्रमुख मेट्रो और रैपिड ट्रांजिट परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री पिंपरी चिंचवड़ मेट्रो-निगड़ी के बीच पुणे मेट्रो रेल परियोजना चरण 1 के विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *