उत्तराखंड

Nainital : हल्द्वानी हिंसा में 100 पहुंची गिरफ्तार आरोपियों की संख्या

बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका मेडिकल कराकर कोर्ट के आदेश में जेल भेज दिया है। मामले में अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों की संख्या 100 पहुंच चुकी है। इनमें छह महिलाएं शामिल हैं।

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस की धरपकड़ लगातार जारी है। सोमवार को पुलिस ने बनभूलपुरा पुलिस की ओर से दर्ज मुख्य मुकदमे में इंद्रानगर निवासी नबी हुसैन और मलिक का बगीचा स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाले जीशान उर्फ जिब्बू को गिरफ्तार किया। वहीं नगर निगम की ओर से दर्ज कराए गए मामले में पुलिस ने लाइन नंबर सात निवासी मोहम्मद समीर और नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास रहने वाली महिला आरोपी हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद को गिरफ्तार किया है। दोपहर को महिला सहित चारों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *