हरियाणा

Haryana : मनोहर लाल ही होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री, शाम चार बजे फिर लेंगे सीएम पद की शपथ

हरियाणा में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस्तीफा दे दिया है। मनोहर लाल सायं चार बजे दोबारा शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह का समय बदल गया है। अब राज्य में भाजपा के साथ जननायक जनता पार्टी से गठबंधन नहीं रहेगा।

निवर्तमान शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया है कि मनोहर लाल ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। मनोहर लाल तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन की सरकार का इस्तीफा सिर्फ जजपा से गठबंधन खत्म करने के लिए दिया गया है।

भाजपा ने विधायक दल की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई है। बैठक में मनोहर लाल केंद्रीय पर्यवेक्षकों अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ की उपस्थिति में दोबारा भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। अभी यह देखना है कि मनोहर लाल अकेले शपथ लेंगे या फिर रणजीत सिंह चौटाला सहित दो उपमुख्यमंत्री के रूप में एक और विधायक शपथ लेंगे। दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा स्थित राजनिवास में पहुंच चुके हैं। यही सभी भाजपा विधायक और निर्दलीय विधायक उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *