राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा इलेक्शन की तारीखों की आज होगी घोषणा

लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज एलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। साथ ही चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा आज होंगी।

भारत निर्वाचन आयोग आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान करेगा। दोनों नए चुनाव आयुक्तों के कामकाज संभालते ही निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और उसके साथ होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों को घोषित करने का एलान कर दिया है। शनिवार दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *