Hyderabad Fire : टोलीचौकी के तेल गोदाम में भीषण आग,आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक तेल गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। घटना टोलीचौकी के एक तेल गोदाम की है, जहां लगी आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि कई मीटर तक उसकी लपटें दिखीं।
जानकारी के अनुसार, मौके पर आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौजूद रहीं। आग पर काबू पाने की अभी तक कोशिश जारी है।
