
उत्तराखंड में मतदान के दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 19 अप्रैल को झोंकेदार हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं। इससे पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने और मैदानी इलाकों में दो-तीन डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही देश के साथ उत्तराखंड में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच समय-समय पर मौसम भी अपने तेवर दिखा रहा है। बीते कुछ दिनों की बात करें तो अचानक मौसम में आए बदलाव से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।