Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Elections : आज पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो के साथ सुनीता केजरीवाल की सियासी एंट्री - The Indian Exposure

Elections : आज पूर्वी दिल्ली में मेगा रोड शो के साथ सुनीता केजरीवाल की सियासी एंट्री

तिहाड़ में बंद मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पत्नी सुनीता केजरीवाल की मेगा रोड शो के जरिये राजनीति में एंट्री होगी। मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि वे पहली बार आप के चुनावी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगी। अभी तक ऐसे कार्यक्रम के प्रमुख मुख्यमंत्री केजरीवाल हुआ करते थे। उनके जेल जाने के बाद इस कमी को दूर करने के लिए सुनीता चुनावी मैदान में होंगी।

शनिवार को सुनीता पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में मेगा रोड शो से प्रचार की शुरुआत करेंगी। रविवार को पश्चिमी दिल्ली में जनता से केजरीवाल के लिए समर्थन मांगेगी। वे दिल्ली के अलावा पंजाब, गुजरात और हरियाणा में भी आप प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी। मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में भाजपा के लिए अलग माहौल बन गया है। लोग पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री को क्यों गिरफ्तार किया गया। हर कोई इस गिरफ्तारी के खिलाफ है। दिल्ली-पंजाब की जनता केजरीवाल के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481