उत्तराखंड

Uttarakhand : नैनीताल के जंगलों में भड़की आग से बुरा हाल, झील से पानी लेकर बुझा रहे हेलिकॉप्टर

उत्तराखंड के नैनीताल में जंगल (Nainital Fire) में फैली आग का विकराल रूप देखने को मिला है। नैनीताल से भवाली वाली रोड पर पाइंस के जंगलों में भीषण आग का सिलसिला जारी है। आग की वजह से रोड पर धुआं छाया है और गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई है। यह आग शहर में हाई कोर्ट कॉलोनी तक आ गई है। भारतीय सेना और वायु सेना की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

नैनीताल में लगी आग से जंगल का एक बड़ा हिस्सा और आईटीआई भवन चपेट में आ गया। यहां पर लड़ियाकांटा क्षेत्र के जंगल में भी आग लगी है। तेज हवाओं की वजह से दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर की मदद से प्रशासन नैनीताल और भीमताल झील से पानी लेकर आग बुझाने में लग गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *