Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Uttarakhand : गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रेकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी हीट वेव से बचने की चेतावनी - The Indian Exposure

 Uttarakhand : गर्मी ने तोड़ा 6 साल का रेकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी हीट वेव से बचने की चेतावनी

उत्तराखंड में शुक्रवार को गर्मी ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आसार हैं। अप्रैल महीने की आखिरी सप्ताह में गर्मी जिस तरह से अपने तेवर दिखा रही है उससे मई और जून में होने वाली गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गर्मी इस बार जमकर लोगों के पसीने छुड़वाने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। साथ में गर्म हवाओं ने भी काफी परेशान किया। रात के समय भी तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के समय छाता लेकर या कपड़े से मुँह ढककर सड़क कर निकलना बेहतर होगा। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी और तरल पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह भी मौसम विज्ञानियों ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481