Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi Crime : गूगल पर फर्जी विज्ञापन देकर मदद और फिर लूट, दिल्ली पुलिस ने ठग को दबोचा - The Indian Exposure

Delhi Crime : गूगल पर फर्जी विज्ञापन देकर मदद और फिर लूट, दिल्ली पुलिस ने ठग को दबोचा

साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर थाना पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रियाज अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से छह मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंक से जुड़े अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ गृह मंत्रालय के पोर्टल पर एक दर्जन से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार, 21 अक्टूबर 2023 को जेएनयू के प्रोफेसर उदयनाथ साहू ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लेकर उन्होंने फोन किया था जिसके बाद कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आरोपी ने एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। पीड़ित ने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी ने उन्हें फिशिंग लिंक पर अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए कहा। इस लिंक पर अपनी जानकारी देने के बाद आरोपी ने पीड़ित के बैंक अकाउंट से करीब 7,32,510 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481