उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Elections: नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने किया रोड शो

रक्षामंत्री व लखनऊ से भाजपा सांसद उम्मीदवार राजनाथ सिंह नामांकन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए पार्टी कार्यालय से निकल चुके हैं। उनके साथ रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नेता मौजूद हैं।

नामांकन के लिए निकलने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *