Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Ayodhya : आज रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हनुमान आरती में भी होंगी शामिल - The Indian Exposure

Ayodhya : आज रामलला के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हनुमान आरती में भी होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम चार बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यहां से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना होंगी। शाम 4.50 बजे हनुमंत लला की आरती में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे सरयू पूजन और आरती करेंगी। यहां से रामजन्मभूमि पहुंचकर शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन कर आरती में शिरकत करेंगी। शाम 7.15 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगी। इसके बाद हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर बुधवार को जिले में सुरक्षा घेरा सख्त रहेगा। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर व सरयू तट तक आधुनिक असलहों से लैस जवान जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे। मंगलवार को ही पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों व अन्य जवानों के साथ रिहर्सल भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481