Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Road Accident: हापुड़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी, छह लोगों की मौत - The Indian Exposure

Road Accident: हापुड़ में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर बेकाबू कार ट्रक से भिड़ी, छह लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार देर रात एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल है। कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकाला। 

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले में नेशनल हाईवे 09 पर अल्लाहबख्शपुर टोल प्लाजा के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार दूसरी तरफ पहुंच गई। जिसे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार की रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481