दुनिया

Baltimore Bridge Collapse :बाल्टीमोर ब्रिज से टकराए जहाज पर सवार भारतीय दलों के FBI ने जब्त किए मोबाइल फोन

अमेरिकी पुल हादसे की जांच कर रही जांच एजेंसी एफबीआई ने बाल्टीमोर में एक क्षतिग्रस्त मालवाहक जहाज पर सवार अधिकांश भारतीय चालक दल के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

दरअसल, पटाप्सको नदी पर बना 2.6 किलोमीटर लंबा, चार लेन वाला फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज 26 मार्च को जहाज ‘डाली ‘ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। डाली जहाज पर सवार चालक दल में 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई शामिल था।

बता दें कि दुर्घटना के बाद से चालक दल जहाज पर है और जांच में पूरा सहयोग कर रहे है। बाल्टीमोर इंटरनेशनल सीफर्स सेंटर के कार्यकारी निदेशक रेव जोशुआ मेसिक ने PTI को बताया कि वह सभी संबंधित संगठनों के साथ काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चालक दल के अधिकारों को बरकरार रखा जाए। उन्होंने बताया कि उनके सेलफोन एफबीआई की जांच के हिस्से के रूप में जब्त कर लिए गए है और वापस नहीं किए गए हैं।

पिछले महीने, अमेरिकी अधिकारियों ने बाल्टीमोर पुल ढहने की घटना की आपराधिक जांच शुरू की थी। बता दें कि इस हादसे में निर्माण दल के छह कर्मचारियों की मौत हो गई थी, जो टक्कर के समय पुल पर गड्ढों की मरम्मत कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *