Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan :प्रधानमंत्री ने अपनी आगामी चीन यात्रा को लेकर इस्लामाबाद में एक बैठक की ,अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर जाएंगे - The Indian Exposure

Pakistan :प्रधानमंत्री ने अपनी आगामी चीन यात्रा को लेकर इस्लामाबाद में एक बैठक की ,अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर जाएंगे

पाकिस्तान की आर्थिक हालात किसी से छिपे हुए नहीं है। यहां महंगाई ने सभी सीमाएं तोड़ दी हैं। इस बीच, इस्लामाबाद एक बार फिर अपने दोस्त बीजिंग के साथ नजदीकियां बढ़ाने लगा है। दरअसल, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर जाएंगे।  

विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को एलान किया की शरीफ मंगलवार को चीन की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा पांच दिवसीय होने वाली है। बता दें,  दोनों देश अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत सहयोग को उन्नत करना चाहते हैं।

विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने बताया कि शरीफ चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर चार से आठ जून तक चीन में रहेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना के तहत सहयोग बढ़ाना है, क्योंकि दोनों पक्ष परियोजना के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481