Putin House Burned Down : साइबेरिया के अल्ताई माउंटेन में मौजूद रूसी राष्ट्रपति के आलीशान मकान में लगी आग

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आलीशान मकान आग में जलकर राख हो गया है। साइबेरिया के अल्ताई माउंटेन में मौजूद रूसी राष्ट्रपति के घर में आग कैसे लगी यह एक रहस्य बनी हुई है।
हालांकि, आरोप लगाया जा रहा है कि इस घटना के पीछे यूक्रेन का हाथ हो सकता है। यह महल अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की जिले में स्थित है, जो साइबेरिया का एक क्षेत्र है जो मंगोलिया, चीन और कजाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है।
