Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand: 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार, दो फरार - The Indian Exposure

Uttarakhand: 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार, दो फरार

गदरपुर में पुलिस ने घर में छापा मारकर 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने मौके से करीब 120 किलो मांस, एक चापड़, दो छुरी और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। राजकीय पशु चिकित्सालय के डा. रवि शंकर झा ने परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया मांस के प्रतिबंधित पशु के होने की पुष्टि की और मांस के कुछ टुकड़ों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया।

रविवार सुबह पुलिस को ग्राम धीमरखेड़ा में गोकशी की सूचना मिली थी। एसआई बसंत प्रसाद और कपिल कंबोज के नेतृत्व में टीम ने ग्राम धीमरखेड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने रहने वाले सद्दीक के घर पर छापा मारा। टीम को देखकर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहे युवक ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम धीमरखेड़ा निवासी मोहम्मद यासीन बताया। उसने बताया कि उसकी दो चचेरी बहनों की शादी है और उसके चाचा मोहम्मद सद्दीक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए प्रतिबंधित पशु को काटा था। यासीन को साथ लेकर पुलिस टीम ने घर के किचन में पहुंची तो वह सद्दीक धारदार हथियार से पशु के अवशेष और हड्डियों को काट रहा था। पुलिस टीम को देखकर मोहम्मद सद्दीक हड़बड़ा कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481