दिल्ली

Delhi : के. कविता की बढ़ी न्यायिक हिरासत, तीन जुलाई तक जेल में रहना होगा

दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता की न्यायिक हिरासत पर सुनवाई हुई। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने के कविता की न्यायिक हिरासत को तीन जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।

बीआरएस एमएलसी और तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को ईडी ने हैदराबाद स्थित परिसरों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। के. कविता की गिरफ्तारी दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में हुई।

ईडी ने दावा किया था कि के कविता दिल्ली आबकारी घोटाले में कारोबारियों की साउथ लॉबी से जुड़ी हुईं थी। के कविता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए बीआरएस के प्रवक्ता ने कहा था कि के कविता की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित है। दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे से मिले हुए हैं। ईडी ने के कविता को हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स के घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद ईडी दिल्ली लेकर आई और राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *