Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather: उत्तराखंड में 5 से 7 डिग्री ज्यादा होगा तापमान,गर्म हवाएं करेंगी परेशान - The Indian Exposure

Weather: उत्तराखंड में 5 से 7 डिग्री ज्यादा होगा तापमान,गर्म हवाएं करेंगी परेशान

उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक अधिक होने से गर्म हवाएं परेशान करेंगी। रविवार को देहरादून का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे पूरे दिन भीषण गर्मी रही। आज सोमवार को भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज से मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी भी जारी की है। जबकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड में गर्म हवाओं के साथ ही पारा एक बार फिर चढ़ने लगा है। रविवार को देहरादून का तापमान सामान्य से 5 डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481