दिल्ली

Weather: दिल्ली में धूप और लू के थपेड़े, 39 डिग्री पहुंचा नरेला का तापमान

भीषण गर्मी के बीच इस सप्ताह राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आज भी आसमान साफ रहेगा और दिन भर चिलचिलाती धूप का भी सामना करना पड़ेगा। लू के थपेड़े लगेंगे, वो अलग। मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ताजा जानकार के मुताबिक, मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली के नरेला और मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पीतमपुरा में 40 डिग्री और नजफगढ़ में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में ज्यादातर जगहों पर लू चल सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाएं भी चलने की संभावना है।

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा अभी खराब चल रही है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *