US : हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, हमले में सात रडार

यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। यमन में पिछले 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले जहाजों को नष्ट किया है। बता दें कि हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। दो दिन पहले ग्रीक के एक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया था। अमेरिका ने यह कदम इस हमले के बाद उठाया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर लिखा कि यह रडार हूती विद्रोहियों को समुद्री जहाजों को निशाना बनाने और वाणिज्यिक शिपिंग को खतरे में डालने में मदद पहुंचाते थे।

हाल ही में हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के नौ कर्मियों को भी बंदी बना लिया था। ये सभी कर्मी यमन के ही रहने वाले हैं। बंदियों में एक विशेष दूत और महिला भी शामिल है। बता दें कि गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ पिछले सात महीने से हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464