Chardham Yatra 2024 : ऑफलाइन पंजीकरण में दैनिक निर्धारित सीमा हटाई

चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में हो रहे यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण की दैनिक निर्धारित सीमा हटा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा प्रशासन ने यह सीमा हटाने का निर्णय लिया है। इस वर्ष एक माह की अवधि में 1964912 श्रद्धालु धामों में दर्शन कर चुके हैं।
