Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
शूटिंग खेल जगत में सनसनी: नाबालिग एथलीट के साथ होटल में दुर्व्यवहार का आरोप, कोच पर सवाल - The Indian Exposure

शूटिंग खेल जगत में सनसनी: नाबालिग एथलीट के साथ होटल में दुर्व्यवहार का आरोप, कोच पर सवाल

फरीदाबाद में एक राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच पर नाबालिग महिला खिलाड़ी के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि यह घटना 16 दिसंबर को सूरजकुंड स्थित एक होटल में हुई। शिकायत के अनुसार, आरोपी कोच ने प्रतियोगिता से जुड़ी चर्चा का बहाना बनाकर खिलाड़ी को होटल बुलाया था। विरोध करने पर कोच ने उसका खेल करियर खत्म करने की धमकी भी दी।

इस मामले में 6 जनवरी को फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी में पोक्सो अधिनियम की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के बयान के मुताबिक, वह वर्ष 2017 से शूटिंग का प्रशिक्षण ले रही है। अगस्त 2025 से उसने भारतीय शूटिंग टीम से जुड़े एक कोच से ट्रेनिंग शुरू की थी। आरोप है कि इसी दौरान कोच उसे प्रशिक्षण के नाम पर मोहाली, पटियाला, देहरादून और दिल्ली जैसे शहरों में बुलाते रहे।

घटना वाले दिन खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर का मुकाबला दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में था। दोपहर करीब 12 बजे मैच समाप्त होने के बाद जब वह घर लौटने लगी, तो कोच ने मैच की समीक्षा के बहाने उसे रोक लिया। खिलाड़ी दोपहर दो बजे तक शूटिंग रेंज में कोच का इंतजार करती रही।

इसके बाद कोच ने व्हाट्सएप कॉल कर उसे सूरजकुंड स्थित एक होटल की लॉबी में बुलाया। शिकायत के अनुसार, कोच खिलाड़ी को होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में ले गया, जहां कुछ देर तक मैच को लेकर बातचीत हुई। जब खिलाड़ी ने घर जाने की बात कही, तो कोच ने शरीर की थकान दूर करने के बहाने पीठ दबाने की बात कही।

पीड़िता ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोप है कि कोच ने जबरन उसे बिस्तर पर गिराकर दुष्कर्म किया। इस दौरान जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसका खेल करियर बर्बाद करने की धमकी दी। घटना के बाद कोच ही उसे नीचे पार्किंग तक छोड़कर गया।

घटना के बाद से पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान और भयभीत रही। कई दिनों तक चुप रहने के बाद 6 जनवरी की सुबह उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481