Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
लूट की वारदात से हड़कंप: दून में होटल मालिक का घर निशाना, पुलिस अब तक नाकाम - The Indian Exposure

लूट की वारदात से हड़कंप: दून में होटल मालिक का घर निशाना, पुलिस अब तक नाकाम

राजपुर रोड स्थित अजंता होटल के मालिक के घर हुई वारदात को लेकर पुलिस अब भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। घटना को चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं और मामले की दिशा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस फिलहाल इस घटना को लूट की वारदात मानने से भी बच रही है, जिसके चलते मुकदमा दर्ज करने में ही चार दिन का समय लग गया। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता, होटल कारोबारी भुवन गांधी (निवासी डाकपट्टी, राजपुर रोड) ने लूट की शिकायत जरूर दी है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि घर से कितनी नकदी और कितने आभूषण गायब हुए हैं।

इसी अस्पष्टता के चलते जांच की रफ्तार धीमी बनी हुई है और पुलिस अभी मामले से जुड़े ठोस सुराग तलाशने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481