DEHRADUNउत्तराखंड

सीएम धामी ने खत्म किया सस्पेंस, गैरसैंण में ही आयोजित होगा विधानसभा का बजट सत्र

उत्तराखंड में आगामी बजट सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। कैबिनेट द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सत्र की तिथि और स्थान तय करने का अधिकार दिए जाने के बाद अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की है कि विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में ही आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में इसे धामी सरकार का अंतिम बजट सत्र माना जा रहा है। इस लिहाज से यह सत्र राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *