Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
नई बिजली दरों की तैयारी: 1 अप्रैल से लागू करने का प्रस्ताव, 18 फरवरी से जनसुनवाई शुरू - The Indian Exposure

नई बिजली दरों की तैयारी: 1 अप्रैल से लागू करने का प्रस्ताव, 18 फरवरी से जनसुनवाई शुरू

प्रदेश में 1 अप्रैल से प्रस्तावित नई बिजली दरों को लेकर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग 18 फरवरी से चार शहरों में जनसुनवाई आयोजित करेगा। इनमें गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दो-दो शहर शामिल किए गए हैं, जिनकी तिथियां तय कर ली गई हैं। इस बार प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने औसतन 18.50 प्रतिशत तक बिजली दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत, पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है, जबकि पहली बार यूजेवीएनएल ने 1.2 प्रतिशत की कटौती का टैरिफ प्रस्ताव पेश किया है। नियामक आयोग ने इन सभी प्रस्तावों पर उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं, जो 31 जनवरी तक भेजे जा सकते हैं।

आयोग इस वर्ष भी चार शहरों में जनसुनवाई करेगा। बीते साल गढ़वाल मंडल में देहरादून और गोपेश्वर तथा कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर और लोहाघाट में सुनवाई हुई थी। इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481