
महाराष्ट्र के बारामती में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसमें विमान को गंभीर क्षति पहुंची। बताया जा रहा है कि विमान में उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित कुल पांच लोग सवार थे।
घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में दुर्घटना की भयावहता साफ देखी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, यह निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश लैंडिंग का शिकार हुआ। उप मुख्यमंत्री अजित पवार जिला परिषद चुनावों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को बारामती पहुंच रहे थे।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में उप मुख्यमंत्री के साथ एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू सदस्य (PIC और FO) मौजूद थे।