उत्तराखंड

हिमालयी क्षेत्र में फिर हलचल, बागेश्वर में 3.4 तीव्रता का भूकंप

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। बागेश्वर जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने धरती के हिलने का अहसास किया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई।

नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर (NSC) के मुताबिक भूकंप सुबह 07:48:37 बजे आया। इसका केंद्र बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *