Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली में ड्रग्स माफिया पर वार, 1.5 करोड़ की हेरोइन जब्त - The Indian Exposure

दिल्ली में ड्रग्स माफिया पर वार, 1.5 करोड़ की हेरोइन जब्त

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 339.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू के रूप में हुई है, जो मजनू का टीला, सिविल लाइंस इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी यह हेरोइन बरेली के एक तस्कर से लेकर आया था और इसे ट्रांस यमुना क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में था।

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि 4 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुड्डू नाम का व्यक्ति मोटरसाइकिल से चांदगीराम अखाड़ा, रिंग रोड ट्रैफिक लाइट के पास से हेरोइन की सप्लाई के लिए गुजरेगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर के पास जाल बिछाया।

शाम करीब 7:40 बजे आरोपी को चांदगीराम अखाड़ा की ओर से मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा गया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे रोका और तलाशी के दौरान एक काले पॉलिथीन बैग से 339.5 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि गुड्डू पिछले 3–4 वर्षों से ड्रग्स की अवैध सप्लाई में सक्रिय था। उसने निजी काम का बहाना बनाकर अपने एक दोस्त से मोटरसाइकिल उधार ली थी। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में यह भी पता चला कि वह वर्ष 2022 में रानी बाग थाने में NDPS एक्ट के एक मामले में पहले भी संलिप्त रह चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और ड्रग तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481