
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जंगल के पास सड़क किनारे एक कट्टे (बोरे) में बंद महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार शव करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है और मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला इलाके में सड़क किनारे स्थित जंगल से काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। आसपास के लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान जब कट्टे को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।