दिल्ली

दिल्ली अग्निकांड: धुएं और आग में फंसे लोग, 9 की मौत; बच्चों को बचाने के लिए पहली मंजिल से फेंका गया

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब साध नगर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान में लगी और देखते ही देखते तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। आग के साथ उठे घने धुएं ने हालात और भयावह बना दिए, जिससे इमारत के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल सके और मदद के लिए गुहार लगाने लगे।

स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि बच्चों को बचाने के लिए उन्हें पहली मंजिल से नीचे फेंकना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *