DEHRADUNउत्तराखंड

देहरादून: युवकों के विवाद ने ली जान, गोली लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सात बजे दो कार सवार युवकों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह कहासुनी बढ़कर फायरिंग तक पहुंच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर गोली का शिकार हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ब्रिगेडियर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

दून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार, कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो वाहनों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था, जिसके दौरान गोली चली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *