DEHRADUNउत्तराखंड

बिजली महंगी होने की तैयारी: उत्तराखंड में आज नई दरों का ऐलान, 1 अप्रैल से असर

उत्तराखंड में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरों का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा। इन दरों की घोषणा राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा की जाएगी और ये 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू होंगी।

इस वर्ष राज्य के तीनों ऊर्जा निगम—यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल—ने आयोग के समक्ष बिजली दरों में करीब 18.50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव पर आम लोगों की राय जानने के लिए आयोग ने फरवरी में अलग-अलग स्थानों पर जनसुनवाई आयोजित की थी। 18 फरवरी को कर्णप्रयाग, 20 फरवरी को मुनस्यारी, 23 फरवरी को रुद्रपुर और 27 फरवरी को देहरादून में सुनवाई हुई थी।

इन सभी सुझावों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद आयोग ने नई दरों को अंतिम रूप दे दिया है। चुनावी साल होने के कारण इस बार बिजली दरों को लेकर निर्णय लेना आयोग के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। आयोग के सचिव नीरज सती के अनुसार, नई दरें मंगलवार को घोषित की जाएंगी और 1 अप्रैल से राज्य के सभी उपभोक्ताओं पर लागू हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *