DEHRADUNउत्तराखंड

देहरादून: केदारनाथ हेली सेवा के टिकट केवल IRCTC पर उपलब्ध, 10 अप्रैल से बुकिंग शुरू

देहरादून: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष यात्रियों को हेली सेवा के टिकट केवल आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। बुकिंग पोर्टल को 10 अप्रैल से शुरू करने की योजना है, जिसमें पहले चरण में 20 दिनों की यात्रा के लिए टिकट जारी किए जाएंगे।

रविवार को यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में आईआरसीटीसी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 21 अप्रैल से शुरू होने वाली हेली शटल सेवा के सुचारु संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम निर्णय लिए गए।

इस बार हेली सेवा के संचालन के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से कुल आठ रूटों पर चार ऑपरेटरों का चयन किया गया है।

वहीं, बैठक में मौसम खराब होने की स्थिति में शटल सेवा रद्द होने पर यात्रियों को किराया वापस करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। पिछली यात्रा के दौरान रिफंड में हुई देरी को देखते हुए अधिकारियों ने इस बार समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यूकाडा ने आश्वासन दिया कि यदि ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है, तो आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर यात्रियों को जल्द रिफंड उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *