DEHRADUNउत्तराखंडक्राइम

STF की बड़ी कार्रवाई: दून से ISI हैंडलर गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क से संबंध का खुलासा

देहरादून में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक संदिग्ध हैंडलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

STF के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति तालीबानी विक्रांत कश्यप के नाम से पहचाना गया है, जो लंबे समय से देहरादून में रह रहा था। वह यहां एक कार वर्कशॉप में काम करता था और गुप्त रूप से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा था।

जांच में सामने आया है कि उसका संपर्क पाकिस्तानी ISI एजेंट शहजाद भट्टी से था। आरोपी पर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के प्रचार-प्रसार में शामिल होने का भी आरोप है। फिलहाल STF मामले की गहराई से जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *