DEHRADUNउत्तराखंड

उत्तराखंड: उर्मिला सनावर पर फिर कानूनी कार्रवाई, देहरादून में केस दर्ज

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विवादित ऑडियो क्लिप मामले में उर्मिला सनावर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहले से दर्ज मुकदमों के अलावा अब उनके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला भी सामने आया है, जिससे कानूनी दबाव और तेज हो गया है।

यह ब्लैकमेलिंग का केस पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी की ओर से पिछले साल रानीपुर कोतवाली में दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट से उर्मिला सनावर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इसी बीच, देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने की एक पुलिस टीम शुक्रवार को हरिद्वार पहुंची, जहां उन्होंने सुरेश राठौर के घर पर नोटिस चस्पा किया।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो क्लिप को लेकर उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून में अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। इससे पहले गुरुवार को झबरेड़ा और ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस भी सहारनपुर जाकर उर्मिला के घर नोटिस चस्पा कर चुकी है। अब रानीपुर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बाद उर्मिला पर कानूनी शिकंजा और कसता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *