DEHRADUNUttarakhandUttarakhandउत्तराखंडब्रेकिंगराज्य

देहरादून में सरकारी भूमि पर चला बुलडोजर: अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन का अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज

देहरादून। जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन का अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को विकासनगर तहसील क्षेत्र के शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक मजार और अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। प्रशासनिक जांच के दौरान संबंधित भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई, जिस पर अवैध कब्जा कर मजार संचालित की जा रही थी।

अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण हटाने से पूर्व नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे तथा सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से अवैध निर्माणों को हटाया और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद की विभिन्न तहसीलों में चिन्हित अतिक्रमण स्थलों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है और चरणबद्ध तरीके से अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे अवैध निर्माणों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *