Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
राष्ट्रपति मुर्मू 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, सुरक्षा तैयारियां तेज - The Indian Exposure

राष्ट्रपति मुर्मू 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, सुरक्षा तैयारियां तेज

देहरादून एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 जून को देहरादून पहुंचेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। 13 जून को वे भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

उत्तराखंड के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है जब किसी राष्ट्रपति का एक वर्ष के भीतर तीसरी बार देहरादून दौरा हो रहा है। इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू जून 2025 में राष्ट्रपति निकेतन एवं राष्ट्रपति तपोवन के लोकार्पण तथा नवंबर में हार्स एरिना और फुटओवर ब्रिज के उद्घाटन के लिए देहरादून आई थीं।

राजपुर रोड स्थित 352 वर्ष पुराने राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने के बाद यहां लगभग एक लाख पर्यटक भ्रमण कर चुके हैं। परिसर में 132 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा राष्ट्रपति उद्यान भी अंतिम चरण में है, जिसे लंदन के हाइड पार्क की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रपति निकेतन, आईएमए और पूरे राजपुर रोड क्षेत्र में सुरक्षा एवं तैयारियां जोरों पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481