UttarakhandUttarakhandआम मुद्देदुनियाब्रेकिंग

उत्तराखंड में श्रीअन्न पर संकट! 5 साल में मंडुवा और झंगोरा की खेती 27% घटी

🌾 उत्तराखंड में श्रीअन्न (Millets) पर संकट गहराता जा रहा है।

पलायन निवारण आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 2016-17 से 2021-22 के बीच राज्य में मंडुवा और झंगोरा की खेती का रकबा 27% तक घट गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक इसके प्रमुख कारण हैं:
✅ गांवों से लगातार पलायन
✅ वन्यजीवों द्वारा फसलों को नुकसान
✅ मौसम की अनिश्चितता
✅ सिंचाई सुविधाओं की कमी
✅ खेती में बढ़ती लागत और श्रमिकों की कमी

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो उत्तराखंड की पारंपरिक कृषि, पोषण सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *