UttarakhandUttarakhandआम मुद्देउत्तराखंडदुनियाब्रेकिंग

उत्तराखंड में एसआईआर अभियान पर सख्त निगरानी: ज्यादा ‘अनकलेक्टेबल’ मतदाता वाले बूथों का मंडलायुक्त करेंगे सत्यापन

उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने निगरानी व्यवस्था और मजबूत कर दी है। अब प्रदेश में मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) भी इस अभियान की निगरानी करेंगे, विशेषकर उन मतदान केंद्रों पर जहां ‘अनकलेक्टेबल’ (Uncollectable) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की संख्या अधिक पाई गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे मतदान केंद्रों का मंडलायुक्त स्वयं मौके पर जाकर सत्यापन करें और यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित हो।

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मंडलायुक्त रोल ऑब्जर्वर (Roll Observer) के रूप में जिलों में विशेष निगरानी रखेंगे। साथ ही वे जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा सत्यापित मतदाता सूचियों की भी गहन समीक्षा करेंगे।

निर्वाचन विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र, स्थानांतरित या दोहराव वाले नामों की समय रहते पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इससे आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *